VST Tillers & Tractors की सेल्स ने तोड़ा रिकॉर्ड, सितंबर 2025 में 34.7% का उछाल

 

VST Tillers & Tractors की सेल्स ने तोड़ा रिकॉर्ड, सितंबर 2025 में 34.7% का उछाल


दोस्तों, अगर आप Tractor market India या कृषि मशीनरी (Agriculture Machinery) की खबरें फॉलो करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मशहूर कंपनी VST Tillers & Tractors (VST टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स) ने सितंबर 2025 में अपनी बिक्री में शानदार उछाल दर्ज किया है।


सितंबर में कितनी हुई बिक्री?

कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सितंबर में VST ने कुल 3,480 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 2,583 यूनिट्स था। यानी साल-दर-साल 34.7% की ग्रोथ।


Power Tillers और Tractors दोनों की डिमांड

सबसे ज्यादा डिमांड Power Tillers (पावर टिलर्स) की रही। इस बार 3,002 यूनिट्स Power Tillers बिके। वहीं, 480 Tractors (ट्रैक्टर) की सेल्स हुई। पिछले साल इसी महीने 2,110 पावर टिलर और 473 ट्रैक्टर बिके थे। साफ है कि VST Tractor और VST Power Tillers दोनों ही किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।


साल भर का प्रदर्शन

अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल से सितंबर 2025 तक VST Tillers & Tractors की कुल बिक्री 27,405 यूनिट्स रही। पिछले साल इसी समय ये आंकड़ा सिर्फ 19,924 यूनिट्स था। यानी इस बार लगभग 37.6% ज्यादा बिक्री हुई।


Profit और Revenue में भी तेजी

सिर्फ सेल्स ही नहीं, कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है। पहली तिमाही में VST का Net Profit (शुद्ध लाभ) लगभग दोगुना होकर ₹44.2 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यही ₹22.5 करोड़ था।


Revenue भी बढ़कर ₹282.5 करोड़ पहुँच गया, जो पिछले साल के ₹190.6 करोड़ से 48.2% ज्यादा है। इसी तरह EBITDA यानी ब्याज, कर, मूल्यह्रास और amortization भी ₹13.4 करोड़ से बढ़कर ₹37.6 करोड़ हो गया। अब कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 7% से बढ़कर 13.3% हो गया है।


किसान क्यों पसंद कर रहे हैं VST Tractor और Power Tillers?

दरअसल, आजकल किसान ऐसे ट्रैक्टर और कृषि उपकरण (farm equipment) चाहते हैं जो सस्ते भी हों और भरोसेमंद भी। VST की यही खासियत है कि इसके Tractors और Power Tillers दोनों छोटे-बड़े हर तरह के खेतों के लिए सही बैठते हैं। यही वजह है कि कृषि उपकरण बिक्री (Agriculture Equipment Sales) में VST लगातार आगे बढ़ रहा है।

Tags