अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। Nissan India (निसान इंडिया) अगले कुछ सालों में भारत में बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 2026 से लेकर 2027 तक 3 नई Cars (Nissan Upcoming Cars in India 2026) लॉन्च की जाएंगी। इनमें एक दमदार B-Segment MPV और दो शानदार C-Segment SUVs शामिल हैं।
Nissan Upcoming Cars 2026: लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी ने साफ कहा है कि हर 6 महीने में ग्राहकों को एक नई गाड़ी मिलेगी।
- February 2026: लॉन्च होगी एक नई B-Segment MPV (निसान एमपीवी इंडिया)
- June 2026: आएगी एक C-Segment 5-Seater SUV (निसान एसयूवी 5 सीटर)
- January 2027: लॉन्च होगी एक बड़ी C-Segment 7-Seater SUV (Nissan 7 Seater SUV India)
अभी भारतीय मार्केट में कंपनी की सिर्फ़ एक कार Nissan Magnite SUV बिक रही है। लेकिन इन तीन नई कारों के आने के बाद निसान का Portfolio और मज़बूत हो जाएगा।
Nissan Investment और Production Plan
इन सभी नए Models को बनाने में निसान करीब 700 Million Euro (लगभग 7,300 करोड़ रुपये) का निवेश कर रही है। प्रोडक्शन Chennai Plant से होगा जिसकी Capacity 4.8 लाख यूनिट्स सालाना है। FY27 तक यह Plant 90-95% क्षमता तक फुल काम करेगा।
Nissan India Sales और Market Share
पिछले कुछ सालों में निसान की Domestic Sales थोड़ी कम रही है, लेकिन आने वाले Models से उम्मीदें बड़ी हैं।
Year (FY) Domestic Sales Market Share
- FY20 18,040 Units 0.65%
- FY21 18,884 Units 0.70%
- FY22 37,678 Units 1.23%
- FY23 33,611 Units 0.86%
- FY24 30,146 Units 0.71%
- FY25 27,881 Units 0.65%
Target है कि FY27 तक 1,00,000 Domestic Sales और 1,00,000 Exports हासिल किए जाएं।
Nissan Export from India – Global Demand
भारत में बनी निसान कारें सिर्फ़ यहीं नहीं बिकतीं, बल्कि 65 से ज़्यादा देशों में Export भी होती हैं।
Year (FY) Exports Market Share
- FY20 79,479 Units 12%
- FY21 32,390 Units 8.01%
- FY22 39,005 Units 6.75%
- FY23 60,637 Units 9.15%
- FY24 42,989 Units 6.40%
- FY25 71,334 Units 9.26%
फिलहाल Nissan Magnite Export और Nissan Sunny Sedan Export मिलकर Global Market में अच्छा Response दे रहे हैं। आने वाली SUVs भी India से Export की जाएंगी।
Dealership Network और Service Centers
कंपनी ग्राहकों तक आसानी से पहुँच बनाने के लिए अपने Sales और Service Network को बढ़ा रही है।
- अभी 160 Showrooms और 127 Workshops हैं।
- इस साल तक यह बढ़कर 180 Outlets हो जाएंगे।
- अगले साल Target है कि 250 से 300 Outlets पूरे India में खोले जाएं।
Delhi-NCR और Mumbai जैसे Metro Cities के साथ-साथ Tier-2 और Tier-3 Cities पर भी खास फोकस होगा।
Nissan Future Plans: Premium और EV Segment
Premium Cars (CBU Import): 2027 में Nissan Patrol SUV India Launch हो सकती है।
Electric Cars in India: निसान के पास Global EV Models जैसे Nissan Leaf और Nissan Ariya हैं, जिन्हें आगे चलकर इंडिया में लाया जा सकता है।
GST 2.0 का फायदा: Sub-4 Meter Segment पर Tax 28% से घटकर 18% हो गया है। इसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिला है। Nissan Magnite Price in India 2025 अब 1 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है।
नतीजा
साफ है कि आने वाले सालों में Nissan India Upcoming Cars 2026-27 मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। लगातार हर छह महीने में नई Car Launch करना, Export पर फोकस और Strong Dealer Network, निसान को भारतीय ग्राहकों के बीच फिर से Popular बना सकता है।
