Maruti Victoris Vs Tata Curvv: कौन सी SUV है ज्यादा दमदार और किफायती?

 

Maruti Victoris Vs Tata Curvv: कौन सी SUV है ज्यादा दमदार और किफायती?


अगर आप इस वक्त Mid Size SUV लेने का सोच रहे हैं तो आपके सामने दो बड़े ऑप्शन हैं – Maruti Victoris और Tata Curvv। भारत में SUV का क्रेज इतना बढ़ गया है कि हर कोई अब Sedan और Hatchback की जगह SUV लेना ज्यादा पसंद कर रहा है। अब जब Maruti Suzuki ने अपनी नई Victoris SUV लॉन्च कर दी है, तो सीधा मुकाबला Tata Curvv SUV से हो रहा है। तो चलिए जानते हैं, इन दोनों में से कौन सी SUV under 20 lakh आपके लिए बेस्ट रहेगी।


Maruti Victoris Vs Tata Curvv: इंजन और परफॉर्मेंस

सबसे पहले बात करते हैं इंजन की, क्योंकि यही असली दम दिखाता है।

Maruti Victoris Engine में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 75.8 kW पावर और 139 Nm टॉर्क देता है। इसमें तीन ऑप्शन दिए गए हैं – Petrol, Strong Hybrid Petrol और CNG + Petrol। गियरबॉक्स में आपको Manual, Automatic और eCVT तीनों ऑप्शन मिल जाते हैं।


Tata Curvv Engine की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर Revotron Turbo Petrol इंजन दिया गया है, जो 120 bhp पावर और 170 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-Speed Manual और 7-Speed DCT Automatic का विकल्प मिलता है।


अगर आप ज्यादा powerful SUV चाहते हैं तो Tata Curvv बेहतर है, लेकिन अगर आपका फोकस mileage और hybrid technology पर है तो Maruti Victoris SUV सही चुनाव होगी।


Maruti Victoris Vs Tata Curvv: फीचर्स

आज के समय में लोग सिर्फ इंजन नहीं देखते, फीचर्स भी बड़े मायने रखते हैं।

  • Maruti Victoris Features
  • वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल सीट्स
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • Alexa Voice Assistant
  • 360 डिग्री कैमरा


Suzuki Connect (35+ Connected Car Features)

  • Dolby Atmos Sound System
  • Gesture Control Tailgate
  • Ambient Lighting और ADAS


Tata Curvv Features

12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • Harman Audio System
  • Digital Instrument Cluster (10.25 inch)
  • Wireless Android Auto और Apple CarPlay
  • Panoramic Sunroof, Cruise Control
  • Rain-Sensing Wipers और Ventilated Seats
  • Fully Automatic Climate Control
  • Gesture Powered Tailgate

नतीजा: Tata Curvv Features ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लगते हैं, वहीं Maruti Victoris SUV में Hybrid Tech और ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है।


Maruti Victoris Vs Tata Curvv: सेफ्टी

दोनों SUVs सेफ्टी के मामले में टॉप क्लास हैं।

  • Maruti Victoris Safety – 6 Airbags, ABS, EBD, ESC, ISOFIX, 5-Star Bharat NCAP Rating और ADAS के एडवांस फीचर्स।
  • Tata Curvv Safety – 6 Airbags, 360 डिग्री कैमरा, Hill Hold Assist, TPMS, ABS, EBD, ESP और Level-2 ADAS।

दोनों ही गाड़ियां 5-Star Safety Rating SUVs हैं, यानी फैमिली के लिए दोनों ही सेफ ऑप्शन हैं।


Maruti Victoris Vs Tata Curvv: कीमत

  • Maruti Victoris Price in India: ₹10.50 लाख से ₹19.98 लाख (Ex-Showroom)
  • Tata Curvv Price in India: ₹9.65 लाख से ₹18.84 लाख (Ex-Showroom)

कीमत के हिसाब से देखें तो Tata Curvv SUV सस्ती है, लेकिन Maruti Victoris Hybrid SUV आपको लंबे समय में ज्यादा बचत करवाएगी।


Final Verdict: कौन सी SUV लेनी चाहिए?

अगर आप चाहते हैं ज्यादा पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स वाली SUV under 20 lakh, तो Tata Curvv SUV आपके लिए सही ऑप्शन है।


अगर आप चाहते हैं ज्यादा Mileage, Hybrid Technology और Advanced Safety Features, तो Maruti Victoris SUV बेहतर चॉइस रहेगी।


Tags